Test Championship : sri lanka cricket security force to visit pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका को पाकिस्तान में खेलने हैं टेस्ट चैंपियनशिप के मैच इसलिए...

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अगस्त 2019 2:28 PM (IST)
श्रीलंका को पाकिस्तान में खेलने हैं टेस्ट चैंपियनशिप के मैच इसलिए...
कराची। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के दो सदस्यों का सुरक्षा दल मंगलवार को सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेने के लिए कराची पहुंचेगा। श्रीलंका को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा कि सुरक्षा की जांच करने आ रहा श्रीलंका का प्रतिनिधिमंडल पीसीबी, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से मिलने के अलावा कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में उन होटलों और मैदानों का दौरा करेगा, जहां टीमें रहेंगी और मैच खेलेंगी। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक मनी ने बताया कि इस सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट के आधार पर ही एसएलसी यह निर्णय लेगा कि उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजना है या नहीं। मनी ने कहा कि श्रीलंका का सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल छह अगस्त को कराची में होगा और फिर लाहौर एवं इस्लामाबाद जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement