Tendulkar toyed with Warne, it was like playing cat & mouse: Lee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वार्न के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेलते थे सचिन

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 09:05 AM (IST)
वार्न के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेलते थे सचिन
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंजबाज ब्रेट ली ने कहा है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेला करते थे। एक स्पोर्ट्स चैनल के शो पर ली ने कहा कि सचिन वार्न के खिलाफ बल्लेबाजी करने में काफी सहज थे। ली ने कहा, "सचिन, वार्न के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल करते थे और उन्हें छोटी गेंदें फेंकने पर मजबूर करते थे। कई बार वह बैकफुट पर धैर्य के साथ इंतजार करते थे और फिर शानदार शॉट्स खेलते थे।" ली ने कहा, "यह इसी तरह था कि सचिन, वार्न के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेल रहे हों। ज्यादा बल्लेबाज वार्न के साथ इस तरह का खेल नहीं खेल पाते थे।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement