Tendulkar remembers coach Achrekar on Guru Purnima-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेंदुलकर ने गुरु पूर्णिमा के दिन कोच आचरेकर को किया याद

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जुलाई 2019 1:14 PM (IST)
तेंदुलकर ने गुरु पूर्णिमा के दिन कोच आचरेकर को किया याद
मुंबई। पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के दिन अपने कोच रमाकांत आचरेकर को याद किया। तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘गुरु वो होता है जो अपने छात्र के जीवन में से अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। वो गुरु और मार्गदर्शक बनने तथा मैं आज जो हूं वो बनाने के लिए धन्यवाद आचरेकर सर।’’ आचरेकर ने सचिन और उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली को बचपन से क्रिकेट के गुर सिखाए और भारतीय टीम के दरवाजे पर पहुंचाया। उनका इसी साल जनवरी में देहांत हो गया था। 87 साल के आचरेकर ने दादर में अपने घर में अंतिम सांस ली थी।
आचरेकर को 2010 में पद्मश्री और 1990 में द्रोणाचार्य अवार्ड मिला था। सचिन और कांबली के अलावा आचरेकर ने विदर्भ को दो बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले चंद्रकांत पंडित जैसे कई अन्य खिलाडिय़ों को क्रिकेट के गुर सिखाए थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement