Telstar 18 unveiled as Russia 2018 official match ball-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फीफा विश्व कप की आधिकारिक बॉल टेलेस्टार 18 का अनावरण

khaskhabar.com: शनिवार, 11 नवम्बर 2017 2:42 PM (IST)
फीफा विश्व कप की आधिकारिक बॉल टेलेस्टार 18 का अनावरण
मॉस्को। एडिडास फुटबॉल ने रूस में होने वाले 2018 फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक बॉल टेलेस्टार 18 का अनावरण किया। बॉल को पहली बार दिखाते हुए, एडिडास फुटबॉल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि एक आइकन को फिर से बनाया गया। पेश है : टेलस्टार 18, फीफा विश्व कप की आधिकारिक बॉल। बॉल के प्रस्तुतीकरण के दौरान जिनेदिन जिदान, एलेसेंड्रो डेल पिएरो, जाबी अलोंसो, काका और लुकास पोडोलोस्की जैसे फुटबॉल के सितारे मौजूद थे। एडिडास ने शुक्रवार की देर शाम एक तस्वीर (तस्वीर में पांचों सितारे बॉल को पकड़े हुए हैं) के साथ ट्वीट किया, टीम का लक्ष्य। पेश है टेलस्टार 18. फीफा विश्व कप 2018 में 14 जून से 15 जुलाई के बीच खेला जाएगा जिसमें 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बीच, फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने युगांडा सहित कई अन्य देशों पर 2018 के विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के दौरान अनुशासनात्मक उल्लंघन के तहत जुर्माना लगाया है। युगांडा पर इससे पहले भी फीफा द्वारा 5000 स्विस फ्रेंक्स (5016 डॉलर) का जुर्माना लगाया जा चुका है। साल 2015 में एक क्वालीफायर मैच के दौरान युगांडा के कुछ समर्थक स्टेडियम में लगी सीटों के अलावा अनुचित जगहों (आपातकालीन निकास द्वार और सीढिय़ों के पास) बैठ गए थे। फीफा ने इसके साथ ही युगांडा को नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी है। युगांडा के अलावा, मोरक्को, जाम्बिया और मोजामबीक पर भी फीफा द्वारा जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement