Team India slips on fourth spot in ICC t20 ranking-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

T20 ICC  रैंकिंग : चौथे स्थान पर खिसकी कोहली की टीम इंडिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 5:35 PM (IST)
T20 ICC  रैंकिंग : चौथे स्थान पर खिसकी कोहली की टीम इंडिया
दुबई। भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मंगलवार को जारी हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 टीमों की वैश्विक रैंकिंग में फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया पहले दूसरे स्थान पर थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास 118 अंक हैं। वह तीसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान से तीन अंक पीछे है। इस सूची में 125 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर है, वहीं इंग्लैंड 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका इस सूची में दो स्थान पर फिसलते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वह छठे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से एक अंक ऊपर है। बांग्लादेश चार अंकों की बढ़त हासिल करने के साथ ही इस सूची में 78 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है, वहीं जिम्बाब्वे 12वें स्थान पर हैं। इसके अलावा, नीदरलैंड्स को नुकसान झेलना पड़ा है। टीम नौ अंकों का नुकसान झेलते हुए 14वें स्थान पर पहुंच गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement