Advertisement
सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान को होगी पहली जीत की तलाश

दूसरी ओर, अफगानिस्तान दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पहले टी20 में टीम का टॉप और मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा था। हालांकि, निचले क्रम में अजमतुल्लाह उमरजई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 64 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, मोहम्मद नबी ने 33 रनों का योगदान दिया था। नबी को छोड़कर टीम के बाकी गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच पहले टी20 में बल्लेबाजों के लिए मुफीद नजर आई थी। छोटी बाउंड्री होने का भरपूर फायदा अभिषेक शर्मा और उमरजई ने उठाया था। हालांकि, पिच में स्पिन गेंदबाजों के लिए भी थोड़ा घुमाव देखने को मिला था। भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 10 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 9 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है।
भारतीय टीम का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन [विकेटकीपर], ईशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उपकप्तान], शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।
अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


