Advertisement
विपक्षी को उसका खेल खेलने से रोकना मेरी रणनीति होगी : निकहत

निकहत ने बैंकॉक से आईएएनएस से कहा, ‘‘फाइनल में मेरी रणनीति अपनी विपक्षी खिलाड़ी को उसका खेल खेलने देने से रोकने की होगी।’’
एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली तेलंगाना की इस मुक्केबाज ने कहा, ‘‘मैं फाइनल के लिए काफी उत्साहित हूं। सर्वश्रेष्ठ को मात देने के लिए आपको सर्वश्रेष्ठ बनना होता है। इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।’’
निकहत ने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी अच्छा रहा है। मैं हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और मैं इस बात को लेकर भी आश्वस्त हूं कि फाइनल में भी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


