T20 Series : England beat Australia by 40 runs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

T20 सीरीज : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बराबरी पर आया इंग्लैंड

khaskhabar.com: रविवार, 19 नवम्बर 2017 2:12 PM (IST)
T20 सीरीज : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बराबरी पर आया इंग्लैंड
कैनबरा। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मुकाबले में 40 रन से हराते हुए तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। दोनों के बीच अंतिम मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। एशेज सीरीज का एकमात्र टेस्ट ड्रा रहा था, जबकि वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाए। शाइवर ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। शाइवर की 32 गेंदों की पारी में तीन चौके शुमार रहे। प्लेयर ऑफ द मैच कैथरीन ब्रंट ने 24 गेंदों पर दो चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। विकेटकीपर साराह टेलर ने 23 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 30 रन का योगदान दिया। ओपनर डीएन व्याट ने 19 रन बनाए। कप्तान हीदर नाइट चार रन पर ही पैवेलियन लौट गईं। शुट ने दो और पैरी, जोनासेन व किमिंसे ने 1-1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement