Advertisement
स्विस ओपन : सिंधु ,श्रीकांत, प्रणय दूसरे दौर में, लक्ष्य बाहर

एक अन्य मैच में पांचवीं सीड एच एस प्रणय ने चीन के शी यू की को एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-17, 19-21, 21-17 से हराया।
एक अन्य भारतीय मिथुन मंजुनाथ ने हॉलैंड के जोरान क्वीकेल को 21-8, 21-17 से हराया। उनका अगला मुकाबला चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से होगा।
हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन को पहले दौर में हांगकांग के चियुक यीयू ली से 18-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और किरण जॉर्ज को हार का सामना करना पड़ा जबकि एन सिक्की रेड्डी और आरती सारा सुनील पहले दौर में बाहर हो गए। रेड्डी और रोहन कपूर मिश्रित युगल में हार गए।
लेकिन सात्विकसैराज रन्किरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने मलेशिया के जिन युआन बून और तिएन सी वोंग को 21-15, 21-18 से हराकर अपनी पदक उम्मीदों को कायम रखा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


