Svetlana Kuznetsova beat Venus Williams in Wuhan Open Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वुहान ओपन : कुजनेत्सोवा ने वीनस को दी शिकस्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 11:43 AM (IST)
वुहान ओपन : कुजनेत्सोवा ने वीनस को दी शिकस्त
लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के कामकाज की समीक्षा करने के लिए आठ अक्टूबर को यहां एक बैठक करेगी। इस बात की घोषणा बुधवार को की गई। एक बयान में कहा गया है कि बैठक में चर्चा पाक-साफ खिलाडिय़ों को बचाने पर होगी। साथ ही वाडा के डोपिंगरोधी तंत्र की समीक्षा की जाएगी। ओलम्पिक समिति विश्वभर के डोपिंगरोधी तंत्र को और बेहतर एवं पहले से ज्यादा स्वंतत्र बनाने पर भी चर्चा करेगा। आईओसी ने कहा कि उसकी कोशिश अक्टूबर 2015 में हुए ओलम्पिक सम्मेलन की अपील को लागू करने की है जिसमें पूरे डोपिंगरोधी तंत्र को सभी खेल संगठनों से स्वतंत्र करने की मांग की गई थी। इस बैठक में रियो ओलम्पिक-2016 की सफलता का विश्लेषण भी होगा। बैठक में आईओसी के अध्यक्ष जर्मनी के थॉमस बाख, फीफा के अध्यक्ष स्विट्जरलैंड के गिआनी इन्फैनटीनो, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (एआईएफएफ) के चेयरमैन सेबास्टियान कोए के अलावा अमेरिका, रूस, चीन एवं कई अन्य देशों की ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष शामिल होंगे।
(IANS)

5/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement