khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 11:42 AM (IST)
डार्टमंड
(जर्मनी)। जर्मनी के मीडिया का मानना है कि चैम्पियंस लीग में रियल मेड्रिड
के खिलाफ बुधवार को खेले गए बोरुसिया डार्टमंड के मुकाबले का ड्रा होना
सही था। मीडिया में यहां तक कहा गया है कि पहले हाफ में डार्टमंड ने जैस
खेल दिखाया, उसकी वजह से वह जीत का हकदार था। मीडिया का मानना है कि
मुकाबले के पहले हाफ में डार्टमंड क्लब ने काफी मजबूत प्रदर्शन किया था और
इस कारण मैच का परिणाम उनके पक्ष में होना चाहिए था।