Advertisement
सूर्या ने डेविड मिलर के कैच पर कहा, कभी नहीं भूल सकत वो लम्हा

बीसीसीआई ने आज अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें सूर्यकुमार ने कहा, "यह हमेशा मुझे याद रहेगा। मैंने अपने अभ्यास सत्रों में ये चीजें बहुत की हैं। लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यह मौका विश्व कप फाइनल और इतनी दबाव वाली स्थिति में आएगा। मैंने हमेशा ऐसे चुनौतीपूर्ण क्षण के लिए कड़ी मेहनत की है।"
उन्होंने बताया कि वह अकसर ऐसे ही कैच का अभ्यास करते रहते हैं और यह कैच उन्हें हर लम्हा, हर वक़्त याद रहने वाला है।
फिलहाल, सूर्यकुमार श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं, जहां तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


