Super Cup : ATK beat Chennai City by 3-1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुपर कप : एटीके ने चेन्नई सिटी पर दर्ज की 3-1 की आसान जीत

khaskhabar.com: शनिवार, 17 मार्च 2018 1:19 PM (IST)
सुपर कप : एटीके ने चेन्नई सिटी पर दर्ज की 3-1 की आसान जीत
भुवनेश्वर। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम एटीके ने शुक्रवार को खेले गए सुपर कप क्वालीफायर के एक मुकाबले में आसान जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सिटी को 4-1 से मात दी। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और एटीके के हितेश शर्मा ने 37वें मिनट में गोल दाग कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में चेन्नई सिटी के फ्रेंच स्ट्राइकर जीन जोकिम ने गोल मारकर टीम को बराबरी दिला दी। दूसरे हाफ में एटीके ने दमदार प्रदर्शन किया। जेक्विंहा और आशुतोष मेहता ने 57वें एवं 77वें मिनट में गोल करके टीम को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद, मैच के 83वें मिनट में रोबी कीन ने गोल दाग कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। सुपर कप के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अब एटीके का सामना 3 अप्रैल को एफसी गोवा से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement