Sunrise Cricket Academy defeated JK Cricket Academy by 161 runs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनराइज क्रिकेट अकादमी ने जेके क्रिकेट अकादमी को 161 रनों से हराया

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 दिसम्बर 2023 6:36 PM (IST)
सनराइज क्रिकेट अकादमी ने जेके क्रिकेट अकादमी को 161 रनों से हराया
चंडीगढ़। आईवीसीए क्रिकेट अकादमी मे खेले गए मुकाबले मे सनराइज क्रिकेट अकादमी जीरकपुर ने जेके क्रिकेट अकादमी बलटाना को 161 रनों से हराकर फर्स्ट अरुण शर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मे जीत दर्ज की। सनराइज ने पहले खेलते हुए विश्वजीत के 66 रन,कबीर के 58 रन व अर्णव बंसल के 53 रनों की पारी की बदौलत 36.3ओवर मे सभी विकेट खोकर 296 रन बनाए। जे के की तरफ से पार्थ शर्मा ने 50 रन देकर 4 विकेट व किरणदीप व गणेश ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में जे के अकादमी की पूरी टीम 30.4 ओवर मात्र 135 रनों पर सिमट गई। जिसमें कमल ने 31 व पार्थ ने 20 रनों की पारी खेली। विजेता टीम की तरफ से देवव्रत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके व सौरभ तथा अर्णव ने 2-2 विकेट झटके। मैच मे बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए देवव्रत Bikhta को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement