Sudirman Cup : Malaysia beat India despite PV Sindhu win-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुदीरमन कप : सिंधु और सात्विक-अश्विनी की जीत के बाद भी हारा भारत

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मई 2019 3:18 PM (IST)
सुदीरमन कप : सिंधु और सात्विक-अश्विनी की जीत के बाद भी हारा भारत
नेनिंग (चीन)। भारतीय बैडमिंटन टीम को यहां जारी सुदीरमन कप के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित टीम चैंपियनशिप में अब तक एक भी पदक न जीत पाने वाली भारतीय टीम के लिए मलेशिया के खिलाफ स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एकल वर्ग और सात्विसाईराज रैंकीरेड्डी एवं अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग का मैच जीता। इसके अलावा, अन्य तीन मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में सात्विसाईराज रैंकीरेड्डी एवं अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी का सामना गोह शेवोन एवं लाइ जीमी से हुआ। भारतीय खिलाडिय़ों ने इस मुकाबले को 16-21, 21-17, 24-22 से अपने नाम किया। पुरुष एकल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। समीर वर्मा को इस मुकाबले में विपक्षी टीम के ली झी जिया के खिलाफ 13-21, 15-21 से हार झेलनी पड़ी। पीवी सिंधु ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दोबारा बढ़त दिलाई। उन्होंने एकल वर्ग के एकतरफा मैच में मलेशिया की गोह जित वेई को 21-12, 21-8 से पराजित किया। मलेशिया के खिलाड़ी आसानी से हार नहीं मानने वाले थे और चौथे मुकाबले में उन्होंने इस चीज को साबित किया। पुरुष युगल वर्ग के मैच मनु अत्री और बी.सुमित रेड्डी ने एरोन चिया एवं तीओ यी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय जोड़ी को 20-22 और 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement