Steven Smith and David Warner cleared for club cricket in Australia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को मिली इसकी इजाजत

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 मई 2018 6:29 PM (IST)
पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को मिली इसकी इजाजत
सिडनी। बॉल टेम्परिंग मामले में प्रतिबंधित किए गए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को उनके क्लबों ने ग्रेड क्रिकेट में खेलने की इजाजत दे दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। रिपोर्टों के अनुसार, स्मिथ की टीम सदरलैंड और वार्नर की टीम रैंडविक पीटरशेम पहले ही अपने खिलाडिय़ों को समर्थन देने की इच्छा जता चुकी हैं। आईसीसी ने कहा कि स्मिथ और वार्नर को सिडनी में ग्रेड क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है जबकि बाल टेम्परिंग के अन्य दोषी खिलाड़ी कैमरून बेनक्राफ्ट पर ग्रेड क्रिकेट में खेलने को लेकर अभी फैसला होना बाकी है। बेनक्राफ्ट के ग्रेड क्रिकेट में खेलने को लेकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख क्लब सोमवार को एक बैठक करेंगे, जिसमें बेनक्राफ्ट के भाग्य पर निर्णय लिया जाएगा। न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट एसोसिएशन (एनएसडब्ल्यूसीए) ने कहा है कि स्मिथ और वार्नर के रास्ते में वे बाधा नहीं बनेंगे और वे अपने-अपने क्लबों सदरलैंड और रैंडविक पीटरशेम की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का जबकि बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा रखा है। टीम के कोच डैरेन लेहमन ने भी बाद में सीरीज समाप्त होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement