Stan Wawrinka loses first match in paris masters tennis tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेरिस मास्टर्स में स्टान वावरिंका का सफर खत्म

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 6:27 PM (IST)
पेरिस मास्टर्स में स्टान वावरिंका का सफर खत्म
पेरिस। स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका को पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट में खेले गए अपने पहले ही मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जर्मनी के जान लेनार्ड ने तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका को 3-6, 7-6 (6), 7-6 (1) से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। इससे पहले, विश्व में दूसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर के मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद फर्नांडो वेर्डास्को को 6-3, 6-7 (5), 7-5 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। मरे का सामना गुरुवार को फ्रांस के लुकास पोइले से होगा। अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में ब्रिटिश खिलाड़ी ने कहा कि इस समय लुकास बेहतरीन युवा खिलाडिय़ों में से एक हैं। वे अभी शीर्ष 10 खिलाडिय़ों की सूची से बाहर हैं, लेकिन जल्द ही इसमें प्रवेश कर सकते हैं। यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा...
यह भी पढ़े :कोहली अब भी इनसे पीछे, अक्षर पहली बार...

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement