Spanish league: Bilbao beat Palmas 5-1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्पेनिश लीग : बिल्बाओ ने पाल्मास को 5-1 से हराया

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 7:52 PM (IST)
स्पेनिश लीग : बिल्बाओ ने पाल्मास को 5-1 से हराया
बिल्बाओ (स्पेन)। इकेर मुनिएन और एरित्ज एदुरिज द्वारा किए गए दो-दो गोलों की मदद से एथलेटिक क्लब बिल्बाओ ने शुक्रवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में लास पाल्मास को 5-1 से हरा दिया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक मेजबान टीम ने मेहमानों के खिलाफ कुछ और गोल किए होते क्योंकि पाल्मास की टीम प्रतिस्पर्धी नजर नहीं आ रही थी। इस मैच में हुए कुल छह गोलों में से चार शुरुआती 18 मिनट में हुए। इस जीत के साथ बिल्बाओ के 32 मैचों से 53 अंक हो गए हैं। वह सातवें स्थान पर काबिज रियल सोसिएदाद से एक अंक अधिक लेकर छठे स्थान पर है। आठवें स्थान पर काबिज इबार से उसके दो अंक अधिक हैं। दूसरी ओर, 38 अंकों के साथ पाल्मास तालिका में 13वें स्थान पर है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement