Advertisement
अगले महीने इंग्लैंड की मेजबानी करेगा दक्षिण अफ्रीका

इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड 16 नवंबर को चार्टड फ्लाइट से लंदन से रवाना होगी। टीम केपटाउन में रहेगी। टी-20 सीरीज से पहले टीम वेस्टर्न प्रोविंस क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग करेगी। वह तीन इंट्रा-स्कायड मैच खेलेगी।
सीएसए के कार्यकारी मुख्य अधिकारी कुगैंड्रीग गोवेंडर ने कहा, "यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात होगी।"
उन्होंने कहा, "इंग्लैंड विश्व विजेता है और इससे हमारे खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्ररेणा मिलेगी।"
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सीईओ टॉम हैरिसन ने कहा, "हम इस खेल के कर्जदार हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को बचाए रखने के लिए हम सब कुछ करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज हमेशा रोमांचक होती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


