Sourav Ganguly confirmed to be CAB president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांगुली का CAB अध्यक्ष पद पर बने रहना तय, 2015 में संभाली थी कमान

khaskhabar.com: रविवार, 22 सितम्बर 2019 1:53 PM (IST)
गांगुली का CAB अध्यक्ष पद पर बने रहना तय, 2015 में संभाली थी कमान
कोलकाता। सौरव गांगुली का बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष पद पर फिर से निर्विरोध चुना जाना तय है। गांगुली के पांच सदस्यीय पैनल ने किसी भी विपक्षी उम्मीदवार से अब तक कोई मुलाकात नहीं की है। सीएबी के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम समय सीमा शनिवार को समाप्त हो गई। सीएबी की 85वीं वार्षिक आमसभा इस महीने की 28 सितम्बर को होगी। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली को सीएबी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडऩे को अपनी मंजूरी दे दी। गांगुली जगमोहन डालमिया की मृत्यु के बाद 2015 में सीएबी के अध्यक्ष बने थे। पैनल : सौरव गांगुली (अध्यक्ष), नरेश ओझा (उपाध्यक्ष), अविषेक डालमिया (सचिव), देवव्रत दास (संयुक्त सचिव), देबाशीष गांगुली (कोषाध्यक्ष)।
सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने जयदेव शाह

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement