Advertisement
मूर्खो की जमात में शामिल हुआ उमर अकमल : रमीज राजा

पीसीबी ने सोमवार को एक ट्वीट कर उमर पर प्रतिबंध की जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया है कि यह निर्णय बोर्ड की अनुशासन समिति के चेयरमैन जस्टिस (सेवानिवृत्त) फजल-ए-मीरान चौहान ने लिया है।
पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी-20 मैच खेलने वाले उमर अकमल ने इससे पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें भारत के खिलाफ मैच से हटने के बदले में धन का प्रस्ताव मिला था।
इस बीच, उमर के भाई क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा है कि प्रतिबंध के फैसले को सुनकर वह स्तब्ध हैं।
कामरान ने जिओ टीवी से कहा, " हम न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाएंगे और अपील करने के अपने अधिकार का जरूर प्रयोग करेंगे। यह समझ से बाहर है कि उमर को इतनी बड़ी सजा क्यों दी गई। " (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


