SL cricketers agree to tour England without contracts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंकाई क्रिकेटर्स बिना अनुबंध के इंग्लैंड का दौरा करने को तैयार

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 जून 2021 12:25 PM (IST)
श्रीलंकाई क्रिकेटर्स बिना अनुबंध के इंग्लैंड का दौरा करने को तैयार
कोलंबो| श्रीलंका क्रिकेटर्स बिना अनुबंध के ही इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए तैयार हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में एक वार्षिक अनुबंध जारी किया था, लेकिन खिलाड़ियों का मानना था कि इसमें पारदर्शिता की कमी है और अब बोर्ड इसमें पारदर्शिता लाने पर सहमत हो गया है। एसएलसी ने कहा है कि वह इस बात का ब्योरा देगा कि वह कैसे खिलाड़ियों का मूल्यांकन करता है और कैसे उन्हें अनुबंध जारी करता है। खिलाड़ियों के वकील निशान प्रेमथिरत्ने ने क्रिकइंफो से कहा, " यह वह पारदर्शिता है जिसकी खिलाड़ियों ने शुरू से मांग की थी। वे बिना किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए इस दौरे में खेलेंगे। उन्होंने एक स्वैच्छिक घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन खिलाड़ियों के पारिश्रमिक के बारे में कुछ भी नहीं है। उन्होंने हमेशा श्रीलंका के लिए खेलने को प्रतिबद्ध है।" श्रीलंका के 38 खिलाड़ियों ने पिछले सप्ताह ही बयान जारी कर अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब मामले को सुलझा लिया गया है और टीम अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नौ जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।
श्रीलंका को 23 जून से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और 29 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement