Advertisement
निशानेबाजी विश्व कप : भारत की दो जोडिय़ों ने जीते स्वर्ण

अपूर्वी और दीपक की जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अपूर्वी ने इस साल नई दिल्ली में हुए विश्व कप में एयर राइफल क्वालीफिकेशन में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।
बेलारूस की मारिया मार्टिनोवा और इलिया चारीका की जोड़ी ने आस्ट्रिया की ओलिविया होफमैन और एलेक्जेंडर शिमरिल की जोड़ी को 16-14 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस विश्व कप में बेलारूस का यह पहला पदक है।
इस बीच, युवा निशानेबाज मनु भाकेर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने भी इस विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।
मनु-सौरभ की जोड़ी ने फाइनल में पूर्व ओलंपिक चैंपियन यूक्रेन की ओलेना कोस्टेविक और ओलेह ओमेलचुक की जोड़ी को 17-9 हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत का इस विश्व कप में यह पांचवां स्वर्ण पदक है।
सौरभ का पिछले एक सप्ताह में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने पुरुषों के फाइनल में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
चीन की क्यान वांग और यि वांग मेंग ने पोलैंड की नतालिया क्रोल और जिमोन वोजित्याना की जोड़ी को 16-14 से हराकर कांस्य पदक जीता।
मनु-सौरभ का साल का यह तीसरा फाइनल था। भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 586 अंकों के साथ टॉप किया था।
मनु और सौरभ की जोड़ी का इस साल यह दूसरा स्वर्ण पदक है। दोनों ने इससे पहले फरवरी में आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
भारत टूर्नामेंट में अभी भी पांच स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ पदक तालिका में पहले नंबर पर कायम हैं। चीन दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ दूसरे जबकि रुस एक स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ तीसरे नंबर पर है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


