Shenzhen Open : N0.1 tennis player Simona Halep advances in quarter final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शेंझेन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं नं.1 खिलाड़ी सिमोना हालेप

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जनवरी 2018 1:10 PM (IST)
शेंझेन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं नं.1 खिलाड़ी सिमोना हालेप
शेंझेन (चीन)। विश्व की नंबर एक वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने बुधवार को चीन की डुयान यिंगयिंग को 3-6, 6-1, 6-2 से मात देते हुए शेंझेन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हालेप ने दूसरे और तीसरे सेट में डुयान की सर्विस को पांच बार तोड़ा। हालेप ने कहा, मेरा मानना है कि पहले सेट में डुयान काफी अच्छा खेलीं। फिर वे शायद थोड़ा थक गई थीं। उनके पैर में भी दिक्कत थी। वे अच्छे से चल भी नहीं पा रही थीं। हालेप अगले दौर में बेलारूस की अर्यना साबालेंका से भिड़ेंगी। उन्होंने डैंका कोनविनिक को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से मात देते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई है। वहीं इरिना-कैमिला बेगु ने रूस की एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात दी। चेक गणराज्य की क्रिस्टिना प्लिसकोवा ने रोमानिया की एना बोग्डान को 6-4, 7-6 (3) से हराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement