Sharad Pawar resigns from mca president post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पवार ने किया लोढा समिति की सिफारिश का पालन...

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 12:32 PM (IST)
पवार ने किया लोढा समिति की सिफारिश का पालन...
मुंबई। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित लोढ़ा समिति की सिफारिश का पालन करते हुए वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने शनिवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लोढ़ा समिति ने किसी भी क्रिकेट संघ में अधिकारी पद के लिए अधिकतम 70 वर्ष की आयुसीमा निर्धारित की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रह चुके पवार ने कहा कि उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए इस्तीफा दिया। वे तीसरी बार एमसीए के अध्यक्ष चुने गए थे। इससे पहले वे 2001-02 और 2010-11 में एमसीए के अध्यक्ष रह चुके थे। पवार ने एमसीए की प्रबंध समिति की आपात बैठक के दौरान अपना इस्तीफा-पत्र सौंपा। पवार ने अपने इस्तीफा-पत्र में लिखा है कि सर्वोच्च अदालत ने फैसला लिया है कि किसी भी क्रिकेट संघ में 70 वर्ष से अधिक का अधिकारी नहीं होगा।

[@ इन गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं अश्विन, ये हैं टॉप-10]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement