Shakib Al Hasan out from triangular t20 series, Mahmudullah will lead bangladesh team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हुए शाकिब अल हसन, इन्हें मिली कप्तानी

khaskhabar.com: रविवार, 04 मार्च 2018 11:46 AM (IST)
त्रिकोणीय सीरीज से बाहर हुए शाकिब अल हसन, इन्हें मिली कप्तानी
ढाका। बांग्लादेश की टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन इस माह श्रीलंका में खेली जाने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज निदास ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, शाकिब की अंगुली की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में महमुदुल्ला टीम की कप्तानी का कार्यभार संभालेंगे। श्रीलंका और भारत के खिलाफ खेले जाने वाली निदास ट्रॉफी में शाकिब के स्थान पर बांग्लादेश की टी20 क्रिकेट टीम में लिटन दास को शामिल किया गया है। शाकिब को 27 जनवरी को वनडे सीरीज के फाइनल में चोट लगी थी और इस कारण वे पिछले माह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। लिटन की बात की जाए, तो वे वर्तमान में घरेलू स्तर पर लिस्ट-ए मैचों में अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने पांच पारियों में 386 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement