Serie-A: Inter Milan beat Fiorentina 2-0 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेरी-ए : इंटर मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराया

khaskhabar.com: शनिवार, 06 फ़रवरी 2021 1:32 PM (IST)
सेरी-ए : इंटर मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराया
रोम| इंटर मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराकर इटालियन लीग सेरी-ए में फिर से टॉप स्थान हासिल कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में इंटर मिलान के लिए मिडफील्डर निकोलो बरेला ने 31वें मिनट में जबकि इवान पेरेसिक ने 52वें मिनट में गोल दागे। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने भी गोल दाग दिया था, लेकिन इसे आफसाइड करार दे दिया गया। इस जीत के बाद इंटर मिलान अब 21 मैचों में 47 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। इंटर मिलान की टीम अब फियोरेंटिना के खिलाफ पिछले 10 सभी प्रतियोगिताओं से अजेय रही है।
इंटर मिलान के प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान अगर रविवार को क्रोटोन के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो फिर एसी मिलान टॉप पर पहुंच जाएगी।
- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement