Serena Williams retains no.1 position in WTA Ranking-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WTA Ranking : सेरेना विलियम्स का शीर्ष पर कब्जा बरकरार

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 6:56 PM (IST)
WTA Ranking : सेरेना विलियम्स का शीर्ष पर कब्जा बरकरार
मेड्रिड। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का महिला पेशेवर टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में शीर्ष पर दबदबा कायम है। सोमवार को डब्ल्यूटीए रैंकिंग की सूची जारी की गई। इस सूची में जर्मना की एंजेलीक कर्बर (7405 अंक) दूसरे और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा (5640 अंक) तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, रोमानिया की सिमोना हालेप 5172 अंकों के साथ चौथे, स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा 5075 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग की शीर्ष 10 खिलाडिय़ों की सूची में 4670 अंकों के साथ पोलैंड की एग्निएस्का रदवांस्का छठे, 4585 अंकों के साथ स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा सातवें, 3915 अंकों के साथ रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा आठवें, 3897 अंकों के साथ अमेरिका की मेडिसन कीज नौवें और 3890 अंकों के साथ यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना 10वें स्थान पर हैं।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ तमीम हैं बांग्लादेश के नं.1 बल्लेबाज, ये हैं टॉप-10]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement