Second T20 Match : India is eying on series level against Australia Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरा T20 मैच : आज ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करना चाहेगा भारत

khaskhabar.com: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 11:08 AM (IST)
दूसरा T20 मैच : आज ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करना चाहेगा भारत
मेहमान टीम पिछले मैच के प्रदर्शन को यहां भी दोहराना चाहेगी। टीम को नाथन कोल्टर नाइल से पिछले मैच जैसा प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वे पिछले मैच में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे थे। टीम कप्तान आरोन फिंच के भी फॉर्म में लौटने की उम्मीद करेगी जिन्होंने भारत के खिलाफ पिछले चार मैच में 0, 14, 6, 6 रन ही बनाए हैं। मेहमान टीम के लिए सबसे अच्छी बात ग्लैन मैक्सवेल के बल्ले का चलना है। यह मैच दोनों टीमों के लिए वनडे सीरीज से पहले मानसिक बढ़त हासिल करने का काम भी करेगा। भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा , लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मारकंडे।
ऑस्ट्रेलिया :
आरोन फिंच (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहेरनडोर्फ, नाथन कोल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लैन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा।

ये भी पढ़ें - IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement