Second ODI : Sri Lanka beat Zimbabwe by 7 wickets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरा वनडे : जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा बराबरी पर आया श्रीलंका

khaskhabar.com: रविवार, 02 जुलाई 2017 4:10 PM (IST)
दूसरा वनडे : जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा बराबरी पर आया श्रीलंका
गाले। श्रीलंका ने पिछले मैच की हार से उबरते हुए आज रविवार को जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 119 गेंदों पहले सात विकेट से रौंद दिया। पहले वनडे में श्रीलंका 316 रन बनाने के बावजूद हार गया था। पांच मैच की सीरीज का तीसरा वनडे छह जुलाई को हम्बनटोटा में खेला जाएगा। आज गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को सिर्फ 156 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 30.1 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज उपुल थरंगा ने 86 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 75 रन ठोके। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 25 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 28 रन पर अविजित रहे। थरंगा-मैथ्यूज के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 81 रन की साझेदारी हुई। विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने 35 रन का योगदान दिया। दानुष्का गुणातिलका (8) और कुशल मेंडिस (0) विफल साबित हुए। तेंदई चतारा ने दो और ग्रीम क्रेमर ने एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement