Second ODI : Nepal beat Netherlands by 1 run-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरा वनडे : नेपाल ने नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया

khaskhabar.com: शनिवार, 04 अगस्त 2018 1:25 PM (IST)
दूसरा वनडे : नेपाल ने नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया
एमस्टेलवीन। नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में जीत का खाता खोल लिया है। नेपाल ने यहां शुक्रवार को खेले गए दूसरे व अंतिम वनडे में मेजबान नीदरलैंड्स को 1 रन से हरा दिया। यह सीरीज 1-1 से बराबर रही। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 216 रन बनाए। सोमपाल कामी ने 46 गेंदों पर पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 61 रन ठोके। कप्तान पारस खादका (51) ने भी अर्धशतक जमाया। फ्रेड क्लासेन ने तीन और रिप्पन व सीलार ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में डच टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 215 रन पर आउट हो गई। दाएं हाथ के बल्लेबाज वेस्ले बारेसी ने 89 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला पाए। आईपीएल-11 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य रहे स्पिनर संदीप लामिछाने ने तीन और भंडारी ने दो विकेट चटकाए। सोमपाल मैन ऑफ द मैच चुने गए।
इसके ब्रैंड एम्बेसेडर बने वेस्टइंडीज क्रिकेट स्टार गेल

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement