Second ODI : indian captain virat kohli reaction after win over westindies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कप्तान विराट कोहली ने कहा, शिखर और रोहित रन नहीं बना पाए...

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अगस्त 2019 1:32 PM (IST)
कप्तान विराट कोहली ने कहा, शिखर और रोहित रन नहीं बना पाए...
पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 59 रनों से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की जमकर प्रशंसा की। कोहली ने मुकाबले में शतकीय पारी खेली, जबकि अय्यर ने 71 रन बनाए। भारत ने कोहली के 120 रनों की बदौलत पहली पारी में कुल 279 रन बनाए। मैच के बाद कोहली ने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की। टीम को मेरे शतक की जरूरत थी और ऐसे में शतकीय पारी खेलकर बेहतरीन महसूस होता है। शिखर और रोहित रन नहीं बना पाए, शीर्ष तीन बल्लेबाजों में से कोई एक हमेशा बड़े रन बनाता है। एक सीनियर को आगे आना था और आज मुझे आगे आने का मौका मिला। कोहली ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अय्यर की जमकर तारीफ की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement