Sanjay Manjrekar give this advice to Rishabh Pant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संजय मांजरेकर ने दी भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को यह सलाह

khaskhabar.com: शनिवार, 15 दिसम्बर 2018 5:39 PM (IST)
संजय मांजरेकर ने दी भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को यह सलाह
नई दिल्ली। उत्तराखंड में जन्मे 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए टेस्ट में करिअर की प्रभावी शुरुआत की। हालांकि उन्हें उसी दौरे पर बाई के रन देने से आलोचना का सामना भी करना पड़ा। इसके अलावा वे इसके बाद कुछ मौकों पर लापरवाही भरे शॉट लगाकर आउट होने से भी निशाने पर रहे। वे फिलहाल एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्हें पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सलाह दी है। मिड डे के साथ बातचीत के दौरान मांजरेकर ने कहा कि पंत को खिलाडिय़ों को उकसाने के बजाय कीपिंग पर ध्यान देना चाहिए। मांजरेकर ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में हनुमा विहारी की गेंद पर पंत द्वारा शॉन मार्श का कैच छोडऩे के बारे में बात करते हुए कहा कि तब वे 2-3 ओवर तक बिल्कुल चुप हो गए थे। मांजरेकर ने कहा कि क्रिकेट में एक परंपरा रही है। सभी टीमों मीटिंगों में विकेटकीपर से कहा जाता है कि वे गेंदबाज का उत्साह लगातार बढ़ाते रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement