Saina Nehwal talks about PV Sindhu performance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रियो में रजत विजेता सिंधु के प्रदर्शन पर बोलीं सायना

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 11:59 AM (IST)
रियो में रजत विजेता सिंधु के प्रदर्शन पर बोलीं सायना
नई दिल्ली। लंदन ओलम्पिक-2012 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने इस साल अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। सायना का मानना है कि इस साल उन्होंने काफी कुछ सीखा जो आने वाले वर्षों में उनके लिए लाभदायक साबित होगा। साथ ही वे आने वाले साल में अपने प्रदर्शन को लेकर भी आश्वस्त हैं। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रह चुकीं सायना का यह साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब अपने नाम किया लेकिन घुटने की चोट ने इसके बाद उनके खेल को काफी हद तक प्रभावित किया। सायना से भारत को रियो ओलम्पिक में पदक की उम्मीद थी लेकिन वे इस बार पदक जीत पाने में नाकाम रहीं। हालांकि, उनके लिए यह साल अच्छा रहा। ऊषा ऑल इंडिया लेडीज एमैच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप के 100वें संस्करण के समापन समारोह में शामिल सायना ने कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि मैं इस साल अपने प्रदर्शन से खुश हूं।

[@ विराट कोहली ने हासिल किया यह खास मुकाम, आगे हैं ये भारतीय]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement