Sachin Tendulkar wishes Lata Mangeshkar on her 90th birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेंदुलकर ने लता मंगेशकर को 90वें जन्मदिन पर बधाई दी

khaskhabar.com: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 5:14 PM (IST)
तेंदुलकर ने लता मंगेशकर को 90वें जन्मदिन पर बधाई दी
नई दिल्ली। भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने शनिवार को गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी। ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सचिन ने कहा, "मैं आपको आपके 90वें जन्मदिन पर बधाई देना चाहता हूं। सच कहूं तो मुझे याद भी नहीं कि मैंने पहली बार आपका गाना कब सुना था।" सचिन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा दिन आया है जब मैंने आपका गाना नहीं सुना हो। आपने हमेशा मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखा है। मुझे आज भी वह समय याद है जब आपने मुझे 'तू जहां जहां चलेगा' गीत की हाथ से लिखी हुई स्क्रिप्ट दी थी। यह मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार था जो मुझे पहले कभी नहीं मिला था। मुझे आपका वह तोहफा हमेशा याद रहेगा।" उन्होंने कहा, "आपने हमेशा मुझे अपने बेटे की तरह प्यार किया और आशीर्वाद दिया है। भगवान आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखे और आपको खुशी दे।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement