Rohit Sharma addresses press conference before first t20 match against west indies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया है यह फैसला : रोहित

khaskhabar.com: शनिवार, 03 नवम्बर 2018 5:09 PM (IST)
विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया है यह फैसला : रोहित
कोलकाता। भारत की टी20 टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में आराम दिया गया है ताकि दूसरे खिलाडिय़ों को मौका दिया जाए और देखा जा सके कि दूसरे खिलाड़ी इस मौके का कैसे फायदा उठाते हैं। रोहित ने कहा कि यह फैसला अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। धोनी को वेस्टइंडीज और फिर ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। वहीं धोनी को लेकर टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे से पहले कहा था कि पूर्व कप्तान टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। रोहित ने रविवार को होने वाले पहले टी20 मैच से पहले माना कि धोनी के अनुभव की टीम को कमी खलेगी, लेकिन इससे टीम प्रबंधन को देखने का मौका मिलेगा कि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक इस मौके को कैसे भुनाते हैं। रोहित ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, उनके अनुभव की कमी जरूर खलेगी, लेकिन यह दूसरे खिलाडिय़ों को मौका देगी ताकि वे अपने आपको साबित कर सकें। सलामी बल्लेबाज ने कहा कि जो खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं उन्होंने अपने राज्यों की टीमों के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हम विश्व कप में सीमित संसाधनों के साथ नहीं जा सकते।
हमारे पास विकल्प होना जरूरी है। यह मौका है इन सभी खिलाडिय़ों को परखने का। रोहित ने कहा कि धोनी हमारे लिए लंबे समय से बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मध्यक्रम में उनके अनुभव की कमी खलेगी, लेकिन पंत और दिनेश के पास यह मौका अच्छा प्रदर्शन करने का और यह बताने का है कि वे क्या कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement