Advertisement
ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल के फाइनल में पहुंचे रोहन बोपन्ना

बोपन्ना और एबडेन एक जोड़ी के रूप में लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे।
बोपन्ना और एबडेन ने बुधवार को छठी वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेज और एन्ड्रेस मोल्टेनी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 6-4, 7-6 (7-5) से जीत दर्ज की।
यह जीत इस बात की गारंटी देती है कि बोपन्ना टूर्नामेंट के बाद एटीपी टूर युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे, जिससे वह इतिहास में पहली बार सबसे उम्रदराज विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगे।
वह ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा के बाद युगल में विश्व नंबर 1 पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे।
पिछले साल भारतीय शीर्ष खिलाड़ी ओपन युग में ग्रैंड स्लैम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए थे, जब वह और एबडेन यूएस ओपन फाइनल में पहुंचे थे।
बोपन्ना को मास्टर्स इवेंट में पुरुष युगल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल है। यह उपलब्धि पिछले साल 43 साल की उम्र में हासिल हुई जब वह एबडेन के साथ इंडियन वेल्स में विजयी हुए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


