Rogers Cup tennis tournament : Roger Federer enter in semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोजर्स कप : बटिस्टा को हरा सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अगस्त 2017 6:00 PM (IST)
रोजर्स कप : बटिस्टा को हरा सेमीफाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर
मोंट्रियल। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रोजर्स कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मोंट्रियल में जारी इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में फेडरर ने स्पेन के रोबटरे बटिस्टा को मात दी। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे आठ मिनट तक चले पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में फेडरर ने बटिस्टा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया है। हालांकि फेडरर को जीत इतनी आसानी से नहीं मिली। फेडरर ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फेडरर का सामना नीदरलैंड्स के गैर-वरीय खिलाड़ी रोबिन हास से होगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने एक बयान में फेडरर ने कहा, बटिस्टा ने अच्छा खेल दिखाया था। मैं इस मैच में काफी सहज महसूस कर रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement