Robin Uthappa hit 79 off 46 balls.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोबिन उथप्पा ने 46 गेंदों पर ठोके 79 रन

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2023 5:36 PM (IST)
रोबिन उथप्पा ने 46 गेंदों पर ठोके 79 रन
दुबई | पूर्व भारतीय ओपनर रोबिन उथप्पा ने डीपी वल्र्ड आईएल टी20 में सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में गल्फ जायंट्स के खिलाफ 46 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली और इसके साथ ही वह ग्रीन बेल्ट पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उथप्पा प्रतियोगिता में अब तक 122 रन बनाकर रन चार्ट में शीर्ष पर चल रहे हैं। डीपी वल्र्ड आईएल टी20 ट्रॉफी जीतने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम के मालिक को प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट दी जायेगी। लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को रेड बेल्ट दी जायेगी। लीग में हिस्सा ले रहे यूएई के 24 खिलाड़ी ब्ल्यू बेल्ट के लिए जूझेंगे जो सत्र की समाप्ति पर यूएई के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जायेगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement