Robin Uthappa ends 15 year association with Karnataka team, now will play for...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15 साल बाद कर्नाटक टीम से अलग हुए रोबिन उथप्पा, अब...

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 1:16 PM (IST)
15 साल बाद कर्नाटक टीम से अलग हुए रोबिन उथप्पा, अब...
तिरुवनंतपुरम। कर्नाटक की रणजी टीम का 15 साल तक प्रतिनिधित्व करने के बाद टीम से अलग हुए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रोबिन उथप्पा अब केरल क्रिकेट संघ के रडार पर हैं। केरल हर हाल में उथप्पा को अपनी टीम में शामिल करना चाहता है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। केरल संघ के सचिव जयेश जॉर्ज ने आईएएनएस के साथ एक बातचीत में कहा कि उन्होंने उथप्पा के साथ करार की इच्छा व्यक्त कर दी थी। जॉर्ज ने कहा, उथप्पा कर्नाटक टीम से बाहर आ गए हैं और हमने एक पत्र के जरिए उनके सामने अपनी पेशकश रख दी है। हमें पता चला है कि वे अभी देश से बाहर हैं। एक बार वे वापस आ जाएं, तो हम उनसे चर्चा कर लेंगे। हम आश्वस्त हैं कि वे जल्द ही केरल की टीम से खेलेंगे। केरल के साथ उथप्पा का पुराना रिश्ता है। उनकी मां केरल की हैं और पिता कुर्ग के हैं, जो भारत के कर्नाटक राज्य का एक जिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement