Roberto Bautista Agut beat Novak Djokovic in Shanghai Masters semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारे नं.1 जोकोविक

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 5:41 PM (IST)
शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारे नं.1 जोकोविक
शंघाई (चीन)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक शनिवार को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में उलटफेर का शिकार हुए। उन्हें स्पेन के रोबर्टे बाउतिस्ता ने मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सर्बिया के स्टार खिलाड़ी जोकोविक को टूर्नामेंट की 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बाउतिस्ता के हाथों पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में सीधे सेटों में 4-6, 4-6 से हार मिली। दोनों सेट में कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि बाजी बाउतिस्ता ने मारी। जोकोविक के साथ अन्य टूर्नामेंटों में खेले गए पांच मुकाबलों में स्पेन के 28 वर्षीय खिलाड़ी बाउतिस्ता को जोकोविक से हार का सामना करना पड़ा था। जोकोविक कई ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं और ऐसे में उनकी इस हार का चौंकाने वाला माना जा रहा है।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement