दीपा ने यहां 4.61 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह
उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। बर्मिघम की फातेमा निदाम ने
4.76 की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। ग्रीस की दिमित्रा
कोरकिडा ने 4.28 की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में
सात खिलाडी थे लेकिन मैक्सिको की इस्टेला सालास शुरूआत नहीं कर पाईं।
बता दें,थंगावेलु मरियप्पन ने भारत को ऊंची कूद में स्वर्ण और वरूण
भाटी ने इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। इन खेलों में भारत
का यह पहला रजत पदक है।
पहली भारतीय महिला...