Advertisement
Cricket News : कोहली और रोहित के बीच मनमुटाव की खबरों पर ऐसा बोले कपिल

कपिल के साथ सीएसी में पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांथा रंगास्वामी हैं, जो पुरुष टीम के नए मुख्य कोच का चुनाव करेंगी।
टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा था कि कोहली टीम के कप्तान हैं और उन्हें अपनी बात रखने का हक है।
कपिल से जब कोहली और टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच मनमुटाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आपको अपना काम करना होता है। थोड़ा बहुत तो आप (मीडिया) भी मदद करते हैं न अफवाहें उड़ाने में।’’
कपिल ने कहा कि मैदान पर हर खिलाड़ी का एक ही लक्ष्य होता है और वो होता है किसी भी तरह मैच जीतना।
विश्व विजेता कप्तान ने कहा, ‘‘जब आप खेलते हो तो कोई अफवाहें नहीं होती हैं। जब आप मैदान पर होते हैं तो मैं इसके बारे में बात कर सकता हूं। मैं अपने बारे में कह सकता हूं, जब आप बल्लेबाजी करते हो तो कोई लड़ाई नहीं होती है। मैदान के बाहर, आपकी सोच अलग हो सकती है। लेकिन जब आप खेलते हो तो सिर्फ एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि आप कैसे मैच जीत सकते हो। यह अहम होता है। विचारों में मतभेद का मतलब यह नहीं है कि आप किसी को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हो।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



