Real Madrid considering 8 billion rupees Juventus bid for Cristiano Ronaldo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो 8 अरब रुपए में इस क्लब के हो जाएंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो!

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जुलाई 2018 5:05 PM (IST)
...तो 8 अरब रुपए में इस क्लब के हो जाएंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो!
मेड्रिड। रूस में जारी 21वें फीफा विश्व कप में स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हैट्रिक सहित चार गोल दागे। हालांकि उनकी टीम पुर्तगाल प्री क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में उरुग्वे के हाथों हारकर बाहर हो चुकी है। इस बीच बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले रोनाल्डो अब अपने क्लब को छोडक़र इटालियन क्लब जुवेंटस के लिए खेल सकते हैं। रियल मेड्रिड रोनाल्डो को लेकर जुवेंटस से मिले 100 करोड़ यूरो (लगभग आठ अरब रुपए) के ऑफर पर विचार कर रहा है। रोनाल्डो ने अपने क्लब के लिए अब तक सर्वाधिक 451 गोल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने मई में मेड्रिड के साथ पांचवां चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। पांच बार के बेलन डी ओर पुरस्कार विजेता रोनाल्डो अगर जुवेंटस के करार करते हैं तो इस इटालियन क्लब के लिए यह सबसे बड़ा अनुबंध होगा। क्लब ने इससे पहले अर्जेंटीना के फॉरवर्ड गोंजालो हिग्यूएन के साथ 2016 में 90 करोड़ यूरो का करार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement