Ravichandran Ashwin and Mohammed Shami reaction about day night test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट को लेकर उत्साहित हैं अश्विन और शमी, बोले...

khaskhabar.com: बुधवार, 20 नवम्बर 2019 4:20 PM (IST)
ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट को लेकर उत्साहित हैं अश्विन और शमी, बोले...
कोलकाता। दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उम्मीद जाहिर की है कि भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला ऐतिहासिक दिन-रात का टेस्ट मैच एक नए युग की शुरुआत साबित हो, क्योंकि यह खेल के लंबे प्रारूप को दोबारा जीवित करने में मदद कर सकता है। अश्विन ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, मैं आशाा करता हूं कि यह उस चीज की नई शुरुआत हो, जहां हम मैदान पर ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और टेस्ट क्रिकेट को अपना श्रेय मिले। समय सीमा में बदलाव के कारण निश्चित ही लोग अपना काम खत्म करने के बाद मैच देख सकते हैं। वहीं मोहम्मद शमी ने कहा है कि मध्य का सत्र इस टेस्ट मैच में अहम होगा। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज शमी ने कहा कि गुलाबी गेंद के कारण मध्य का सत्र बल्लेबाजों के लिए काफी अहम होगा, आम तौर पर टेस्ट में सुबह का सत्र अहम माना जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement