Rashid Khan become youngest captain in international cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बनाया यह विश्व रिकॉर्ड

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 2:21 PM (IST)
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बनाया यह विश्व रिकॉर्ड
काबुल। अफगानिस्तान ने थोड़े से समय में ही विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली है। वह इस साल भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगा। इससे पहले उसके पास अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। अफगानिस्तान को आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में 27 फरवरी को वेस्टइंडीज, 1 मार्च को नीदरलैंड और 4 मार्च को स्कॉटलैंड से भिडऩा है। इस टूर्नामेंट के लिए दाएं हाथ के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को अफगानिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई है। राशिद ने इसके साथ ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राशिद को 19 साल 159 दिन की उम्र में कप्तानी मिली है। उन्होंने इस मामले में बांग्लादेश के राजिन सालेह (20 साल 297 दिन) को पछाड़ा। राशिद को नियमित कप्तान असगर स्टेनिकजई के स्थान पर मौका मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement