Rankireddy-Shetty win doubles title in Thailand Open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैडमिंटन : सात्विक और चिराग ने रचा इतिहास, जीता थाईलैंड ओपन

khaskhabar.com: रविवार, 04 अगस्त 2019 5:03 PM (IST)
बैडमिंटन : सात्विक और चिराग ने रचा इतिहास, जीता थाईलैंड ओपन
बैंकॉक। भारत के सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी (Saatwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी ने रविवार को यहां ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए प्रतिष्ठित थाईलैंड ओपन (Thailand Open) का पुरुष युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। सात्विक और चिराग की यह सफलता इसलिए काफी मायने रखती है क्योंकि पहली बार किसी भारतीय पुरुष जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट खिताब जीता है। भारतीय जोड़ी ने वल्र्ड नंबर-2 चीन के ली जुन हुई और लियू यू चेन की जोड़ी को 21-19, 18-21, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे और दो मिनट तक चला।
दोनों जोडिय़ों की बीच यह अब तक का दूसरा मुकाबला था। इससे पहले, इसी साल हुए आस्ट्रेलियन ओपन में चीनी जोड़ी ने 21-19, 21-18 से जीत दर्ज की थी।
फाइनल मैच की शुरुआत भारतीय जोड़ी के लिए शानदार रही। उसने ज्यादा गलतियां न करते हुए पहले गेम में 9-6 से बढ़त बना ली। चीनी खिलाडिय़ों ने वापसी करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय जोड़ी बे्रक तक 11-9 से आगे रही।
इसके बाद, सात्विक और चिराग ने थोड़ा संयम खोया, जिसके कारण स्कोर 15-15 से बराबर हो गया। हालांकि, भारतीय जोड़ी आगे निकलने में कामयाब रही और चीनी खिलाडिय़ों के एक गेम प्वाइंट बचाने के बावजूद 21-19 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबले में बढ़त बना ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement