Ranji Trophy : Rajasthan and Jammu Kashmir won their matches-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणजी ट्रॉफी : राजस्थान और जम्मू एवं कश्मीर ने हासिल की जीत

khaskhabar.com: रविवार, 16 दिसम्बर 2018 5:13 PM (IST)
रणजी ट्रॉफी : राजस्थान और जम्मू एवं कश्मीर ने हासिल की जीत
भुवनेश्वर। अनिकेत चौधरी (25/5 विकेट) की गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-सी के मैच में रविवार को ओडिशा को 35 रनों से हरा दिया। केआईआईटी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में राजस्थान के लिए अनिकेत ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट हासिल किए। राजस्थान की पहली पारी ओडिशा ने बसंत मोहंती (20/6 विकेट) और राजेश मोहंती (63/3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर 135 रनों पर समेट दी। इस पारी में राजस्थान के लिए महिपाल लोमरोर (85) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। अपनी गेंदबाजी से करारा जवाब देते हुए राजस्थान ने ओडिशा की पहली पारी को 111 रनों पर ही समेट दिया। अनिकेत के अलावा, तनवीर उल हक ने भी टीम के लिए पांच विकेट हासिल किए। ओडिशा के लिए देबाशीष सामंत्री ने (50) अर्धशतक बनाया और अभिषेक राउत ने 24 रनों का योगदान दिया। टीम के तीन बल्लेबाज खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। राजस्थान ने इसके बाद, दूसरी पारी में अमित कुमार गौतम (51) के अर्धशतक और सलमान खान की ओर से बनाए गए 39 रनों की बदौलत 148 रनों का स्कोर बनाया। ओडिशा को जीत के लिए अब 172 रनों के स्कोर की जरूरत थी लेकिन राजस्थान ने अनिकेत और तनवीर (39/3 विकेट) की गेंदबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम को इस स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया और 137 रनों पर ही उसकी पारी समेट कर जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement