Ranji champion Vidarbha won u-19 cooch behar trophy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणजी विजेता विदर्भ की एक और उपलब्धि, जीती कूच बिहार ट्रॉफी

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 फ़रवरी 2018 11:51 AM (IST)
रणजी विजेता विदर्भ की एक और उपलब्धि, जीती कूच बिहार ट्रॉफी
नई दिल्ली। इस सीजन में अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाले राज्य विदर्भ ने बुधवार को पहली बार कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विदर्भ की अंडर-19 टीम ने अपनी सीनियर टीम से प्रेरणा लेते हुए मध्य प्रदेश को नागपुर में खेले गए मैच में पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मात दी। कप्तान और सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइदे ने 483 गेंदों में 34 चौके और एक छक्के की मदद से 320 रन बनाए और विदर्भ को मध्य प्रदेश के पहली पारी के 289 के स्कोर के जवाब में 614 रनों का विशाल स्कोर प्रदान किया। पहली पारी के आधार पर मिली 325 रनों की बढ़त के बाद विदर्भ ने यह बात सुनिश्चित कर दी कि वह दोबारा बल्लेबाजी नहीं करे। उसने मध्य प्रदेश के दूसरी पारी में मैच के अंतिम दिन तक 176 रनों पर सात विकेट गिरा दिए थे। विदर्भ के दर्शन नालकांडे ने पहली पारी में चार विकेट लिए जबकि पी.आर. रेखाडे ने दूसरी पारी में चार विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement