Advertisement
राजकोट टेस्ट : भारत का विशाल स्कोर, वेस्टइंडीज की हालत पतली, स्कोर 94/6

पंत ने आउट होने से पहले कप्तान विराट कोहली (139) के साथ पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को 470 के स्कोर तक पहुंचाया। पंत ने अपनी पारी में 84 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के लगाए। पंत के बाद जडेजा ने कोहली के साथ पहले सत्र की समाप्ति तक 36 रन और जोड़कर टीम को 506 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके साथ भोजनकाल की घोषणा हुई।
दूसरे सत्र की शुरुआत के बाद कोहली ने जडेजा के साथ 28 रन जोड़े थे कि 534 के स्कोर पर शेरमन लेविस ने कोहली को बिशू के हाथों कैच आउट करा भारत को दिन का दूसरा झटका दिया। कोहली ने 230 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए। कोहली ने इसी के साथ लगातार तीसरे साल एक कैलेंडर इयर में टेस्ट में 1000 रन पूरे किए। कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक पूरा किया। उन्होंने टेस्ट की 123 पारियों में 24वां शतक लगाया और वह सबसे तेजी से ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने महज 62 पारियों में अपने 24 शतक पूरे किए थे। कोहली ने इस क्रम में दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। सचिन ने 125 पारियों में 24 शतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



